- Hindi News
- काम बंद कर महिला सफाईकर्मी पहुंची वेतन मांगने
काम बंद कर महिला सफाईकर्मी पहुंची वेतन मांगने
जिलाअस्पताल के सफाई कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। कर्मचारियों ने सोमवार को कुछ देर के लिए काम बंद कर दोपहर करीब दो बजे सभी सफाई कर्मचारी सुपरवाइजर राजीव पांडे के पास पहुंचे और वेतन की मांग करने लगे। जिला अस्पताल में करीब चालीस कर्मचारी सफाई कार्य में लगे हैं जिन्हें दो महीने से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारी राकेश, सलीम, सुनीता, रानू, तारा, सावित्री, स्नेहा, नेहा, रवीना आदि ने बताया कि उन्हें हर महीने देरी से वेतन दिया जाता है लेकिन इस बार करीब दो महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन मांगने पर बार-बार नई तारीख देकर टाला जा रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि यदि उन्हें वेतन नहीं मिला तो वे काम बंद कर देंगे, एक महिला कर्मचारी ने तो अस्पताल परिसर में ही आग लगाकर जान देने की बात कही। सुपरवाइजर का कहना है कि कर्मचारियों के भविष्य निधि के कागज तैयार हो रहे है इसलिए वेतन में देरी हो रही है। जल्द ही सभी को वेतन मिल जाएगा। आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
दमोह। जिला अस्पताल में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को करीब दो महीने से वेतन नहीं मिला है। सोमवार को सभी कर्मचारी एकत्र हो गए और वेतन की मांग के लिए अधिकारियों के पास पहुंचे।