- Hindi News
- कुर्सियां और खुली अलमारी छोड़कर भागे दफ्तर के कर्मचारी
कुर्सियां और खुली अलमारी छोड़कर भागे दफ्तर के कर्मचारी
िनयुक्ति और पदस्थापना की जानकारी लेने पहुंचे थे भाजपाई कर्मचारी संघ ने दिया ज्ञापन
भास्करसंवाददाता| दमोह
जिलेके भाजपा नेताओं और सीएमएचओ डॉ. ओपी गौतम के बीच सोमवार को कार्यालय के अंदर डॉक्टर-कर्मचारियों की नियुक्ति-पदस्थापना को लेकर उपजा विवाद मारपीट-हंगामा तक पहुंचने के बाद थाने तक पहुंच गया। देर रात पुलिस ने भाजपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर दोपहर के हंगामा के बाद सीएमएचओ कार्यालय खाली हो गया। कर्मचारी अपनी सीटें और अलमारियां खुली छोड़कर भाग गए।
सीएमएचओ कार्यालय में सोमवार को दोपहर करीब पौने दो बजे शुरू हुआ विवाद शाम करीब साढ़े पांच बजे तक शांत नहीं हो पाया था। दोनों ही पक्ष कोतवाली रिपोर्ट दर्ज कराते रहे। सीएमएचओ डॉ. गौतम ने कोतवाली में दिए गए शिकायती आवेदन में आरोप लगाया कि भाजपा जिला महामंत्री रमन खत्री और मनीष तिवारी सहित अन्य लोगों ने उनके आॅफिस में आकर तोड़फोड़ की और उनके साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता की। वहीं भाजपा जिला महामंत्री रमन खत्री द्वारा कोतवाली में दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सीएमएचओ के द्वारा शासन की योजनाओं का ठीक से क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है और डॉक्टरों अन्य स्टॉफ की भर्ती में रुपयों की मांग की जाती है। नियमों को ताक पर रखकर कार्य किया जा रहा है।
सीएमएचओ के विरुद्ध जांच कराकर दंडात्मक कार्यवाही की जाए। अन्यथा भाजपा कार्यकर्ता आंदालेन करने मजबूर होंगे।
रमन खत्री का कहना था कि वे किसी मामले में चर्चा करने सीएमएचओ आॅफिस गए थे लेकिन डॉ. गौतम ने उनकी बात सुने बिना ही अनाप-शनाप बोलना शुरु कर दिया और कहा कि भाजपाई गुंडागर्दी करते हैं और उठकर चले गए। यहां मौजूद नगर पालिका उपाध्यक्ष राकेश नायक ने बताया कि शासन द्वारा जिले में डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है लेकिन यहां सीएमएचओ डॉक्टर रखना ही नहीं चाहते हैं। जो नियुक्ति कराई जाती है उसमें रुपए मांगे जाते हैं। उनके बेटे से भी दमोह आने के लिए एक लाख रुपए की मांग की गई है।
सीएमएचओ डॉ. ओपी गौतम ने बताया कि दोपहर में रमन खत्री और मनीष तिवारी सहित अन्य लोग उनके कार्यालय में पहुंचे थे और डॉ. गौरव नायक के संबंध में चर्चा करने लगे जिस पर उन्होंने कहा कि जो शासकीय नियम है उसके अनुसार कार्य किया जाएगा। लेकिन इस पर से वे भड़क उठे और टेबल पर रखा सामान फेंककर मेरे साथ धक्का