पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधिक सहायता शिविर में घरेलू हिंसा की जानकारी दी

विधिक सहायता शिविर में घरेलू हिंसा की जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
17 सितंबर से 30 अक्टूबर तक शिविर

दमोह।जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीके श्रीवास्तव के निर्देशन में 17 सितंबर से 30 अक्टूबर तक विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिले में आयोजित यह शिविर न्यायाधीश डीपी सूत्रकार की उपस्थित में 17 सितंबर को दोपहर 2 बजे से ग्राम हथनी में मनरेगा शिविर लगेगा इसी तरह न्यायाधीश वीणा खलखो की उपस्थित में 20 को दोपहर 12 बजे से ग्राम डूमर (जबेरा) में विधिक साक्षरता शिविर, न्यायाधीश अहमद रजा की उपस्थित में 27 को दोपहर 12 बजे से ग्राम भूरी दमोह में विधिक साक्षरता शिविर, न्यायाधीश सुभाष कुमार जैन की उपस्थित में 18 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से ग्राम पाली (हटा) में विधिक साक्षरता शिविर तथा न्यायाधीश अशोक गुप्ता की उपस्थिति में 30 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से जिला जेल दमोह में प्लीबारगोविंग एवं केदियों के अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला विधिक सहायता अधिकारी बृजेश पटेल ने सीईओ जिला पंचायत एवं सीईओ जनपद पंचायत जबेरा, हटा तथा जेल अधीक्षक दमोह से आयोजन की व्यवस्था के लिए कहा है।