- Hindi News
- रोहणी में उल्टी दस्त के मरीज मिले, मेडिकल टीम पहुंची
रोहणी में उल्टी-दस्त के मरीज मिले, मेडिकल टीम पहुंची
जबेराक्षेत्र के ग्राम रोहणी में उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीज मिले हैं। मेडिकल टीम ने गांव जाकर मरीजों का इलाज किया। जिला सर्विलेंस अधिकारी जिला स्तरीय महामारी नियंत्रण इकाई डॉ. बीपी अहिरवाल ने कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह के निर्देशन में ग्राम रोहणी सेक्टर नोहटा का भ्रमण किया। इस दौरान ग्राम रोहणी में उल्टी का 1, दस्त के 6 तथा 28 अन्य सामान्य बुखार के मरीज मिले। पीड़ित मरीजों का मौके पर टीम द्वारा इलाज किया गया। जिला स्तरीय महामारी नियंत्रण इकाई दमोह को ग्राम रोहणी में 7 नए मरीज मिले। ग्राम में सतत निगरानी एवं कैंप लगाने के लिए डाक्टरों तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की 24 घंटे डयूटी लगाई गई है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर भ्रमण किया गया एवं क्लोरीन की गोलियां वितरित की गई। साथ ही कुओं में ब्लीचिंग पाउडर डाला गया। लीलाधर अहिरवाल सेक्टर सुपरवाइजर, सरोज नामदेव एएनएम, राजेश सिंह ठाकुर एमपीडब्ल्यू. की डयूटी ग्राम रोहणी सेक्टर बिजौरा में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में होने तक लगाई गई है। ग्रामवासियों को नदी के दूषित जल का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई है।