पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण हटाने की मांग

अतिक्रमण हटाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अतिक्रमण हटाने की मांग

दमोह।जिला बजरंग दल के जिला संयोजक विक्रांत गुप्ता एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को एक आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि ईसाई मिशनरी द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। इस संबंध में पूर्व में भी आवेदन दिया गया था। लेकिन शासन के कुछ कर्मचारियों की मिली भगत से अवैध कार्य पूरा कर दिया गया है। जबकि अतिक्रमण पर कोर्ट द्वारा स्टे आदेश भी दिया गया था। परंतु सीआईसीएम द्वारा कोर्ट की अवमानना करते हुए अतिक्रमण कार्य पूर्ण कर दिया गया। जिसे तीन दिवस के अंदर तोड़ा जाए। यदि कार्यवाही नहीं होती तो चौथे दिन बजरंग दल उग्र आंदोलन करेंगा।