पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाॅ. छविनाथ तिवारी हुए सम्मानित

डाॅ. छविनाथ तिवारी हुए सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाॅ. छविनाथ तिवारी हुए सम्मानित

कार्यालय संवाददाता | दमोह

साहित्यकार,कवि, भाषाशास्त्री पूर्व प्राचार्य डॉ. छविनाथ तिवारी का सारस्वत सम्मान मंदाकिनी रामकिंकर के सानिध्य में मप्र शासन के उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता और जस्टिस रामदयाल शुक्ल द्वारा तुलसी मानस प्रतिष्ठान मानसभवन श्यामला हिल्स भोपाल में किया गया।

डॉ. तिवारी को उनके अमृत महोत्सव वर्ष में तुलसी प्रतिष्ठान की मुख पत्रिका तुलसी मानस भारती के वर्ष 2013 के बारह अंकों में प्रकाशित राष्ट्रीय स्तर के सर्वोत्तम आलेख, अनुग्रह मूर्ति मर्यादा पुरषोतम श्रीराम के लिए मप्र शासन द्वारा स्थापित त्रिभुवन यादव स्मृति पुरस्कार 2014 से नवाजा गया। पुरस्कार स्वरूप सम्मान राशि 7500 एवं शाल, श्रीफल, प्रतिष्ठान का स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। डॉॅॅ. तिवारी को बीडी द्विवेदी, डॉ. भागचंद जैन, प्रो. कमल चौरसिया, नारायण सिंह, नरेंद्र दुबे, डॉ. रघुनंदन चिले, रमेश तिवारी, नरेंद्र, अजय, अवीह, प्राची, संजीव, पंकज, धर्मेश्वर, रविशंकर ने बधाई दी है।