पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लायंस क्लब की मासिक बैठक में आगामी कार्यक्रम तय

लायंस क्लब की मासिक बैठक में आगामी कार्यक्रम तय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आशा कार्यकर्ताओं काे मिला प्रशिक्षण

दमोह। लायन्स क्लब की पहली मासिक बैठक का आयोजन बूंदाबहू काम्प्लेक्स मानस भवन में क्लब अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में रक्त परीक्षण शिविर, स्वास्थ एवं आई कैंप शिविर, शव वाहन की उपलब्धता तथा शहर की प्रत्येक सीमा पर क्लब का स्वागत बोर्ड लगाने का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति दी। वहीं आगामी माह में क्लब के सदस्य डॉ. सुदेश जैन, डॉ. राकेश राय, डॉ. संजीव सिंघई डॉ. नवीन सोनी के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर गांव के लोगों को चिकित्सीय लाभ देने का निर्णय लिया। साथ ही प्रत्येक माह ग्रामीण अंचल में जाकर किसी किसी रूप से निरंतर सेवा कार्य करने का निर्णय लिया। क्लब की अगली बैठक होटल कैप्टन में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा केप्टन बाधवा ने बैठक में सभी सदस्यों से परिवार सहित उपस्थित होने की अपेक्षा की। क्लब मेंबर सुधीर असाटी ने सभी का आभार जताया।

तेंदूखेड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च एंड डेवलपमेंट कार्ड के द्वारा एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं को िदया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण।