पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दमोह में रोजगार मेला 18 को

दमोह में रोजगार मेला 18 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह। राज्य शासन के वाणिज्य उद्योग एवं रोजगार विभाग द्वारा संचालित जॉब फेयर योजनांतर्गत शिक्षित बेरोजगारों को निजी क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 18 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। यह मेला जिला रोजगार कार्यालय जिला उद्योग केंद्र परिसर एसपी आॅफिस के सामने आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी एलपी लड़िया ने बताया ऐसे शिक्षित बेरोजगार आवेदक पांचवीं, आठवीं, 10वीं, हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष हो अपना आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में निजी कम्पनियां द्वारा सीधा चयन किया जाएगा। समस्त इच्छुक शिक्षित बेरोजगार आवेदक 18 सितंबर को अपने समस्त प्रमाण पत्र एवं उनकी एक-एक छायाप्रति, दो स्वयं के पास पोर्ट साइज के फोटो साथ लेकर उपस्थित होकर अपना नौकरी के लिए समय पर पंजीयन कराकर अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाएं।