पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाॅ. श्रीवास्तव बहाल, हटा में पदस्थ

डाॅ. श्रीवास्तव बहाल, हटा में पदस्थ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह। जिला अस्पताल के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. आरके श्रीवास्तव अब हटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्जिकल स्पेशलिस्ट के रूप में सेवाएं देंगे। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव ने 2 जून को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था इस दौरान तत्कालीन सीएच डॉ. आरके श्रीवास्तव को शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन, डाइट, दवा वितरण आदि के संबंध में लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित करते हुए मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय सागर अटैच कर दिया गया था। लेकिन अब डॉ. श्रीवास्तव हटा में सेवाएं देंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार उन्होंने हटा में ज्वाइनिंग ले ली है।