पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी को प्रधानमंत्री ने बनाया संपर्क भाषा : पुष्पा चिले

हिंदी को प्रधानमंत्री ने बनाया संपर्क भाषा : पुष्पा चिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदी दिवस पर काव्य गोष्ठी हुई

कार्यालयसंवाददाता | दमोह

हिंदीलेखिका संघ की संरक्षक लक्ष्मी ताम्रकार के निवास पर हिंदी दिवस पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कीर्ति ताम्रकार, विशिष्ट अतिथि सावित्री तिवारी अध्यक्ष पुष्पा चिले रहीं। सरस्वती वंदना अाभा भारती ने प्रस्तुत की। संस्थाध्यक्ष चिले ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिंदी को संपर्क भाषा बनाकर यह स्पष्ट संकेत दिया है कि हिंदी अपना वांछित स्थान पाकर रहेगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रेमलता नीलम एवं कीर्ति ने सबसे प्रति आभार जताते हुए कहा कि हिंदी एक दिन हमारी राष्ट्र भाषा बनकर रहेगी। द्वितीय चरण में हिंदी को समर्पित काव्यपाठ में चंद्रा नेमा, कुसमु खरे, इंद्रजीत कौर, सावित्री तिवारी, शिवकुमारी, ऊषा, मनोरमा रतले, मंजु, कमलेश, संगीता, प्रतिभा, मालती, गीता, सितारा, ज्योति, दुर्गेश, ज्ञाना, अनीता, पारुल, रश्मि मौजूद रहीं।

कविताओंका प्रसारण आज

दमोह|शहर की राष्ट्रीय स्तर हिंदी बुंदेली की कवियत्री डॉ. प्रेमलता नीलम की कविताओं का प्रसारण मंगलवार को सुबह साढ़े 11 बजे नारी जगत में हिंदी दिवस पर केंद्रित कविता पाठ का प्रसारण आकाशवाणी छतरपुर से होगा।