एक-एक गोल से बराबरी पर रही टीमें
एक-एक गोल से बराबरी पर रही टीमें
दमोह।जिला फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित अंतर क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मैच में सौरभ क्लब एवं बाल्मीक क्लब 01-01 गोल से बराबर पर रहे। गोल अजय पारोचे एवं सिद्वेश्वर सिंह़ ने मारे। मैच के निर्णायक किशन सिंह, शकील हुसैन, करामात खान रहे। इस अवसर पर एसआर नामदेव, आरआर खुशाल, राजेश सालोमन, डीएल अहिरवाल, हरिशंकर यादव, कफील खान, राजा रौतेला सचिव ललित नायक उपस्थित रहे। मंगलवारको प्रतियोगिता का दूसरा मैच सौरभ क्लब सीआईसीएम के बीच ठीक 3.30 बजे से खेला जाएगा।