पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रशिक्षण संपन्न

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रशिक्षण संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएं योजनाओं की जानकारी : पांडे

रेस्टहाऊसप्रांगण में सोमवार को दोपहर लगभग एक बजे से आगामी नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में भाजपा जिला संगठन मंत्री बृजमोहन पांडे की उपस्थिति में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पांडे ने बताया कि नगर पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए आपसी रंजिशों को भूलकर एकजुट होकर काम करना है। नगर को तीन केंद्रों में बांटा गया है जिनमें पालक संयोजक बनाए गए थे उनका वेरीफिकेशन करना और जो बदलने लायक हो उन्हें बदल कर दूसरे कार्यकर्ता को बनाएं। नगर के कार्यकर्ताओं की मोबाइल नंबर सहित सूची बनाएं। 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराएं। बैठक में दशरथ सिंह लोधी, अनीता सिंह, सतीश तिवारी, परम सिंह ठाकुर, छपन्न सिंह, धरमदास नामदेव, विवेक जैन, सुरेश जैन अरविंद मोदी, राम सिह केवट, सोम नाथ सोनी, मुन्ना चौधरी, प्रहलाद सैनी , बबलू घोसी, तोपन सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

तेंदूखेड़ा। रेस्टहाऊस में सोमवार को नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।