- Hindi News
- पीआईयू के कामों में सागर संभाग में दमोह रहा अव्वल
पीआईयू के कामों में सागर संभाग में दमोह रहा अव्वल
भोपाल में हुई समीक्षा बैठक में पांचों जिलों के कामों का मूल्यांकन हुआ
भास्करसंवाददाता। दमोह
राष्ट्रीयमाध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिले में होने वाले स्कूल भवनों के निर्माण कार्य के मामले में दमोह लोक निर्माण विभाग की परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू) सागर संभाग में अव्वल मानी गई है। लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल में सोमवार को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत सागर संभाग के पांचों जिलों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में दमोह जिले के कामों को पहला स्थान मिला है। इस बैठक में विभाग की डिप्टी डायरेक्टर सुनीता त्रिपाठी और ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. कामना आचार्य सहित पांचों जिलों के कार्यपालन यंत्री पीआईयू, पीडब्ल्यूडी और डीईओ मौजूद थे। दमोह पीआईयू के संभागीय परियोजना यंत्री एवं ईई पीडब्ल्यूडी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन के तहत 62 में से 31 काम पूरे करके हैंडओवर किए जा चुके हैं। इनमें हाईस्कूल के 65-65 लाख रुपए की लागत से बने 8 भवन, हायर सेकंडरी स्कूल भवन के 25 काम 34-34 लाख रुपए से बनने थे, जिनमें से 21 काम पूरे हो गए और इनमें से 18 भवन हैंडओवर भी किए जा चुके हैं। मॉडल स्कूल के 7 स्वीकृत भवनों में से दो भवन पूरे हो चुके हैं जिनमें से एक इसी माह हैंडओवर किया जाएगा और दूसरा भवन अक्टूबर माह में हैंडओवर होगा। भोपाल की बैठक में दमोह डीईओ एसके नेमा भी मौजूद थे।