- Hindi News
- लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : कलेक्टर
लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : कलेक्टर
कलेक्टोरेटसभाकक्ष में सोमवार को आयोजित टीएल की बैठक में कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कृषि महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा किसानों, जनप्रतिनिधियों को जाेड़े और जिले के सभी विभाग तत्परता से जुड़े। केवल औपचारिकता निभाएं यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित विभाग के अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम अनिल शुक्ला मौजूद थे।
समयपर जबाव प्रस्तुत करें
कलेक्टरने सभी जिला अधिकारियों से कहा न्यायालयीन प्रकरणों का समय पर जबाव प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को जिले की सभी पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया है। इन ग्राम सभाओं में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा फसल बीमा उपलब्ध योजना के तहत खरीफ 2013 की फसल नुकसानी के संबंध में किसानों को बीमा दावे की राशि के प्रमाण-पत्र 18 सितंबर को वितरीत किए जाएंगे। उन्होंने कहा जिला स्तर का कार्यक्रम स्थानीय कृषि उपज मण्डी दमोह में प्रभारी मंत्री कुसुम महदेले की मौजूदगी में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से रखा गया है। कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों से कहा कि रिटायर होने वाले कर्मचारियों के प्रकरण समय पर जिला पेंशन कार्यालय में प्रस्तुत किए जाएं। इसमें कोताही पाए जाने पर संबंधित जिला प्रमुख के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
पॉलीहाऊस 36 हजार वर्ग मीटर
बैठकके दौरान कलेक्टर ने पॉली हाऊस के संबंध में चर्चा करते हुए कहा अधिकारी इस दिशा में और कार्य करें। उद्यान विभाग के सहायक संचालक मुजाल्दा ने बताया की 36 हजार वर्ग मीटर के प्रस्ताव मिल गए है जिन पर अंतिम कारवाई प्रस्तावित है और इसके अलावा 10 प्रकरण और भी प्राप्त हो गए हैं।
एटीएमधोखाधड़ी से बचे
इसदौरान लीड बैंक प्रबंधक श्री राय ने अधिकारियों और महाविद्यालय के प्राचार्यों से प्रचार-प्रसार में सहयोग आव्हान किया। किस तरह से धोखाधड़ी होती है के बारे में विस्तार से बताया और कहा महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रमों में उन्होंने बुलाएं वे आकर युवाओं को अवगत कराएंगे। श्री राय ने कहा रोजगार के अवसर और चित्र पहचाने फिर राशि जमा करें आदि की जाने वाली धोखाधड़ी संबंधी बातें बताई।
जनजागरूकता शिविर लगाएं
कलेक्टरने जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्ह