पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बैठक हुई

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बैठक हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडियनमेडिकल एसोशिएशन दमोह शाखा की बैठक चिकित्सक डाॅ. विनय सिंह यदु, डॉ. रघुनंदन चिले, डॉ. डीके शर्मा एवं डॉ. संजय त्रिवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

डॉ. चिले ने अपने संबोधन में चिकित्सकों से मरीजों से सहृदयता पूर्वक व्यवहार पर जोर देने के लिए कहा। साथ ही नियमित रूप से चिकित्सकों को एक दूसरे से मिलते रहने का परामर्श दिया।

उन्होंने आईएमए के संगठन की बारीकियों पर प्रकाश डाला। डॉ. त्रिवेदी ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते बताया कि आगामी बैठक में जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन प्रमुख को आमंत्रित कर चिकित्सकों के रुबरु करवाने की योजना है ताकि चिकित्सकों को अपनी बात रखने का अवसर मिल सके।

डॉ. प्रेमचंद्र, डॉ. संजीव, डॉ. राकेश, डॉ. शुक्ला, डॉ. पसारी ने भी संबोधित किया। संचालन डाॅ. जलज एवं आभार डॉ. त्रिवेदी ने व्यक्त किया।