स्कूल में मनाया हिंदी दिवस
दमोह| नगर के विवेकानंद कॉलोनी के स्कूल में हिंदी दिवस कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें अतिथि भारती खरे द्वारा मां सरस्वती का पूजा अर्चना कर पुष्प अर्पित किए गए। भारती खरे ने कहा कि हमारी मातृभाषा हिंदी है, हम सभी हिंदी भाषा का उपयोग करें। हमारे जीवन में हिंदी का विशेष महत्व है। इस अवसर पर स्कूल छात्रा पूर्णिमा आजाद ने कविता मीठे आम फलों का राजा, ज्योति, जमना ने फूलो से नित हंसना सीखो, अक्षय जमना ने मां खादी की चादर दे दें। शरद हेमंत हे भगवान हम नादान आदि कविता गीत गाया। इस दौरान हिंदी भाषा में लेखन कार्य किया गया। कार्यक्र्म में अनूप खरे सहित बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।