- Hindi News
- गलती िजम्मेदारों की, परेशानी भोग रही जनता
गलती िजम्मेदारों की, परेशानी भोग रही जनता
तीन गुल्ली पर नाला खोदकर छोड़ दिया गया
शहरमें यातायात की समस्या पहले से ही बनी है, ऊपर से जिम्मेदार विभाग लोगों की मुसीबत को कम करने की जगह और बढ़ा रहे हैं। शहर के तीन गुल्ली चौराहा पर दो सप्ताह पहले खोदा गया नाला खुला छोड़ दिया गया है, तो वहीं स्टेशन रोड पर सड़क और नाली निर्माण के काम में भी घोर लापरवाही की जा रही है। फिलहाल तो एक बड़ा नाला पाटने को लेकर एमपीआरडीसी और नगरपालिका आमने-सामने गई है।
दोनों ही विभाग एक-दूसरे पर इस काम की जवाबदेही लाद रहे हैं। तीन गुल्ली चौराहा पर 2 सितंबर की रात मुख्य सड़क के नीचे से निकले नाले में एक अज्ञात विक्षिप्त युवक अचानक देखते ही देखते अंदर घुस गया था और अधिकारियों के निर्देश पर नगरपालिका के कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन से सड़क को खोदकर नाले में फंसे युवक के शव को पाइप से बाहर निकाला था। इस घटना के बाद से बीच सड़क का नाला खुला पड़ा है। डिवाइड वाली इस सड़क का एक मार्ग खुला नाला होने के कारण बंद है। एक ही तरफ से वाहन आ-जा रहे हैं, लेकिन पिछले दो सप्ताह से नगर पालिका एमपीआरडीसी के अधिकारी सड़क को सुधरवाने की सुध नहीं ले रहे है। स्थानीय निवासी रमेश पटेल, राजेंद्र, विक्रम विशाल ने बताया कि यह नाला सागर-जबलपुर हाइवे पर बना है। इसी नाला में एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो चुकी है, जब यह किनारे से ही थोड़ा सा खुला था, अब तो पूरा नाला ही बीच सड़क पर खुला पड़ा है। एडवोकेट नितिन मिश्रा ने बताया कि इस मार्ग पर कई स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं हर दिन बड़ी संख्या में निकलते हंै।
िछले एक सप्ताह में रात के अंधेरे में कई वाहन सवार मिट्टी के ढेर से टकराकर हादसे का शिकार हो चुके हैं। उधर खुले पड़े नाला काे पाटने की जवाबदारी से नगरपालिका और एमपीआरडीसी बचने की कोशिश में लगे हैं। दोनों ही विभाग एक-दूसरे पर काम की जिम्मेदारी डाल रहे हैं। ऐसे में आम जनता की मुसीबत हो रही है।
पानीकी निकासी की व्यवस्था नहीं
शहरके स्टेशन रोड पर नगरपालिका नालियां बना रही है। लेकिन इस काम में भी लापरवाही बरती जा रही है। बारिश के दौरान पानी भरने के कारण ही सड़कें खराब होती हैं। स्टेशन रोड पर जो नालियां बनाई जा रहीं हैं उन्हें सड़क से ऊंचा करके पाटा जा रहा है। सड़क का पानी नाली में पहुंचाने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि नाली तक पाइप डाले जाने चाहिए या फिर जगह छोड़ी जानी