- Hindi News
- निकाय चुनाव में भाजपा को फहराना होगा परचम : लता
निकाय चुनाव में भाजपा को फहराना होगा परचम : लता
भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक हुई
भास्करसंवाददाता। दमोह
जिलाभाजपा की बैठक लेने रविवार को दमोह आईं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता बानखेड़े ने कहा है कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा को जीत का परचम फहराना होगा, तभी सही मायने में जमीनी स्तर तक विकास हो पाएगा।
जिला अध्यक्ष नरेंद्र व्यास की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में श्रीमती बानखेड़े ने कहा कि कार्यकर्ताओं का परिश्रम है कि आज हम केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार स्थापित कर सके। केंद्र सरकार के 100 दिनों के काम का लेखा कांग्रेस के नेता मांगते हैं, परंतु कांग्रेस में इतनी ताकत नहीं है कि वह खुलकर कोई बात कर सके। हमने 100 दिन के कामों में पेट्रोल-डीजल के दाम कम किए, आम जनता को सुविधा देने के उद्देश्य से जन-धन योजना का शुभांरभ किया जिसमें 25 करोड़ खाते खोले गए।
उन्होंने एकात्म मानववाद की चर्चा करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने हमें यह सिद्धांत दिया कि हम समाज की अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी सेवा कर सकें। एकात्म मानववाद ने भारतीय राजनीति को सेवा का भाव प्रदान किया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेन्द्र व्यास ने कहा कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए वार्ड कमेटी बनाकर वार्ड के विकास के कार्यों का अवलोकन किया जाएगा। वार्डों में टिकट मांगने वालों की संख्या अधिक है, लेकिन टिकट किसी एक व्यक्ति को ही मिलती है। उस समय समस्त कार्यकर्ताओं का यह कर्तव्य बनता है कि सभी भाजपा के पक्ष में कार्य करें। संगठन मंत्री बृजमोहन पांडे ने कहा कि प्रदेश द्वारा जो कार्यक्रम हमें सौंपे जाएंगे। उन कार्यक्रमों को पूरी मेहनत के साथ लक्ष्य तक पहुंचाने का कार्य सभी कार्यकर्ता मिलकर करेंगे। इस अवसर पर विधायक लखन पटैल, उमादेवी खटीक, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विजय सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री दशरथ सिंह लोधी, पूर्व विधायक सोना बाई, महामंत्री रमन खत्री, नगर पालिका उपाध्यक्ष राकेश नायक, नगर अध्यक्ष पं. बृज गर्ग, सतीश तिवारी, भावसिंह, कपिल सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दमोह। भाजपाकार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता पदाधिकारी।