- Hindi News
- एक ट्राॅली जलाऊ लकड़ी जब्त, वन विभाग ने की कार्रवाई
एक ट्राॅली जलाऊ लकड़ी जब्त, वन विभाग ने की कार्रवाई
दमोह|वन विभागकी टीम ने रविवार की दोपहर बालाकोट मार्ग पर जलाऊ लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली को जब्त किया। रेंजर एमएस मानिकपुरी ने बताया कि बालाकोर्ट मार्ग पर किल्लाई गांव के आगे परिक्षेत्र सहायक प्रभुदयाल जंगल की ओर जा रहे थे। कि सामने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में जलाऊ लकड़ी भरकर रही थी। जिसे रोककर पूछताछ की गई तो चालक ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। इस बात की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई। जिस पर तत्काल ही दमोह रेंज ऑफिस से वन अमला को रवाना किया गया। टीम द्वारा ट्रेक्टर-ट्रॉली को जब्त कर वन डिपो भिजवाया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में पताशाजी की जा रही है कि आखिर यह लकड़ी जंगल के किस एरिया से लाई जा रही थी। फिलहाल आरोपियों पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पकड़ी की जलाऊ लकड़ी की कीमत करीब 10 से 12 हजार रुपए आंकी गई है।
दमोह। वनविभाग द्वारा जब्त की गई लकड़ी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिपो लाया गया।