पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आजाद अध्यापक संघ ने सौंपा ज्ञापन

आजाद अध्यापक संघ ने सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजादअध्यापक संघ द्वारा मांगों को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया गया। जिलाध्यक्ष मुकेश सर्राफ ने बताया कि संघ के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टोरेट के बाहर एकत्रित होकर सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपा है जिसमें संविलियन, छठवे वेतनमान, स्वैच्छिक स्थानांतरण, समान भर्ती, क्रमोन्नति, पदोन्नति, नियुक्ति की परीवीक्षा अवधि बढ़ाने,सहायक अध्यापकों का संवर्ग वेतन एवं अंतरिम राहत राशि में बढ़ोत्तरी करने, गुरुजी एवं शिक्षाकर्मी, अध्यापकों को सन 1995, 1996, 1997 से प्रथम नियुक्ति दिनांक मान्य करते हुए वरिष्ठता दिए जाने, शासकीय स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सरकार स्कूलों में छात्र-छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शासकीय मद से भत्ता एवं मानदेय प्राप्त करने वाले जन प्रतिनिधियों की जवाबदारी सुनिश्चित करें और अध्यापक संविदा शिक्षक, गुरुजी संवर्ग को सहयोग प्रदान किया जाए मांगों को पूरा करने की मांग की गई है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भरत पटेल सहित संघ के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

दमोह। आजाद अध्यापक संघ द्वारा कलेक्टोरेट के बाहर नारेबाजी की गई।