पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ममता रथ बता रहा कैसे हो मातृ शिशु की सुरक्षा

ममता रथ बता रहा कैसे हो मातृ-शिशु की सुरक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भ्रूण हत्या पर कार्यशाला आयोजित

जिलेके जबेरा तहसील में मप्र मानव अधिकार दिवस पर भ्रूण हत्या एक सामाजिक अभिशाप विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि एसडीएम सीपी पटैल ने कहा कि पति-प|ी में वैचारिक संवेदहीनता एवं पारस्परिक समझ की कमी भ्रुण हत्या के मूल में है। आज इस अभिशॉप को सभी को मिलकर दूर करना है। वहीं सिविल सर्जन डॉ. गिरीश जैन ने कहा कि पुत्र के जरिए वंश चलाने का दुराग्रह भ्रुण हत्या का प्रमुख कारण है।

डाॅक्टरों को भ्रूण जांच में लिंग भेद को कभी उजागर नहीं करना चाहिए। यह मानवता के विरूद्ध है। वहीं तहसीलदार राकेश खरे ने कहा कि भारतवर्ष के बेहतर भविष्य के लिए सामाजिक, वैधानिक एवं राष्ट्रीय प्रयास के जरिए इस अभिशॉप को रोकना जन-जन का कर्तव्य है। वहीं नरेंद्र दुबे ने कहा कि एक ओर तो हम नवरात्रि के बाद कन्याभोज बड़ी शिद्दत से करते हैं और दूसरी ओर कोख में पलती हुई कन्या को रासायनिक दवाओं के जरिए खंड-खंड करके चैन की सांस लेते हैं। वस्तुत: यह एक लोमहर्षक कृत्य है।

इस अवसर पर सुषमा जैन, अतिमा जेैन, जुगल किशोर शर्मा, अंशु जैन, विनीता वंशवर्ती, डॉ. छविनाथ तिवारी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मोैजूद थे।

हटा। ममता रथ द्वारा दी जाने वाली जानकारी को सुनते देखते ग्रामीण।

दमोह िजले के जबेरा में मप्र मानव अिधकार दिवस पर भ्रूण हत्या एक सामाजिक अिभशाप कार्यक्रम में मौजूद लोग।