सत्य साईं ने की नारायण सेवा
दमोह| श्री सत्यसांई सेवा समिति द्वारा पितृपक्ष के चलते रेलवे स्टेशन प्रांगण में सुबह 10 बजे से नारायण सेवा खिचड़ी का वितरण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में नारायण मौजूद रहे। इस दौरान समिति के एससी श्रीवास्तव, धर्मेश्वर मिश्र, सतीश गुप्ता, डीसी नामदेव, सतीश गुप्ता, डीडी नामदेव, महेंद्र साहू, वायके कोरी, राकेश पटेल अनेक सदस्यों का सहयोग रहा।