लाल गिट्टी से हो रहा सड़क निर्माण
लाल गिट्टी से हो रहा सड़क निर्माण
दमोह| मुख्यमंत्री शहरी विकास अधोसंरचना के तहत शहर के बस स्टेंड चौराहा से स्टेशन तक बनाई जा रही सड़क में लोगों द्वारा लाल गिट्टी से सड़क निर्माण करने का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासी सुरेश, अजय ने बताया कि यहां बनने वाले मार्ग पर लाल गिट्टी डाली गई है। जो भारी वाहनों के दबाव को सहन नहीं कर पाती। वहीं श्रीराम, रामू जैन ने बताया कि पहले नाली निर्माण और अब सड़क निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। इस संबंध में सीएमओ सुधीर सिंह का कहना है कि सड़क निर्माण में जो गिट्टी डाली गई है वह क्रेशर की गिट्टी है। लोगों की शिकायत पर जांच लोक निर्माण विभाग के ईई एके सिंह द्वारा कराई जा चुकी है। जो पूर्णत: सही पाई गई है। सड़क निर्माण गुणवत्तापूर्वक किया जा रहा है।