पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 24 को मिलेंगे कृत्रिम अंग

24 को मिलेंगे कृत्रिम अंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
24 को मिलेंगे कृत्रिम अंग

दमोह | नि:शक्तजनोंको उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्मानस भवन में 24 सितंबर की सुबह 10 बजे मिलेंगे। सीएमओ सुधीर सिंह ने बताया कि ऐसे निशक्तजन जो 40 प्रतिशत से अधिक विकलांग हैं वे शिविर में उपस्थित होकर अपना परीक्षण करा सकते हैं।

वित्तमंत्री मलैया आज आएंगे

दमोह | वित्तमंत्री जयंत मलैया गुरुवार को दमोह आएंगे। वे कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में दोपहर 1 बजे बीमा दावा राशि के प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। इसके अलावा 19 सितंबर को स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

चुनावके लिए प्रशिक्षण 22 को

दमोह | निर्वाचननामावली के संबंध में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं बीएलओ का एक दिवसीय विधानसभाबार प्रशिक्षण 22 सितंबर को दोपहर 2 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है।