पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तारादेही | देवरीखेड़ानिवासी मीना पति मनोज जैन (25) ने जहरीले

तारादेही | देवरीखेड़ानिवासी मीना पति मनोज जैन (25) ने जहरीले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारादेही | देवरीखेड़ानिवासी मीना पति मनोज जैन (25) ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सट्टापर्ची काटते 30 हजार जब्त

दमोह | असाटीवार्ड में पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रफीक उर्फ खकू पिता शेख करीम सहित एक अन्य को सट्टा पर्ची काटते गिरफ्तार कर 30 हजार 200 नकद जब्त किए गए। वहीं कोटातला निवासी प्रीतम पिता कलूराम से ताश पत्ती से हार जीत का जुआ खेलते 12 सौ रुपए जब्त किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

टक्करसे युवक घायल

मगरोन | लिधोरानिवासी सेवक पिता कल्याण सिंह (55) को बाइक क्रमांक एमपी-34-एमए-9344 के चालक हल्ले आदिवासी निवासी पौंड़ी ने टक्कर मार दी। पुलिस ने चालक पर मामला दर्ज किया है।