पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवी प्रतिमा का पंडाल बनाने पर ऐतराज, पुलिस मौके पर पहुंची

देवी प्रतिमा का पंडाल बनाने पर ऐतराज, पुलिस मौके पर पहुंची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके मागंज वार्ड पांच में पथरिया रेलवे फाटक तिराहा पर ब्रिज के नीचे नवरात्र महोत्सव के लिए देवी प्रतिमा पंडाल बनाने को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई है। यहां पर एक ऑयल मिल का संचालन करने वाले व्यवसायी की आपत्ति के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंडाल का काम रुकवा दिया। समिति के लोग पहले से निर्धारित स्थान पर ही पंडाल बनाना चाहते हैं, जबकि आॅयल मिल संचालक इस काम में बाधा डाल रहे हैं। पथरिया फाटक के पास रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे तिराहा पर इस मोहल्ले के लोग पिछले 40 सालों से देवी प्रतिमा की स्थापना करते चले रहे हैं। इस बार भी उसी जगह पंडाल बनाने के लिए बुधवार को चूना से ले-आउट डाला गया था। पंडाल के लिए काम शुरू होता, इससे पहले ही ऑयल मिल संचालक सुरेश सिंधी और मोती भाऊ ने आपत्ति लगा दी। मोहल्ले के गोपाल रैकवार, सचिन, सौरभ, आशीष और सरफराज ने बताया कि वे लोग कौमी एकता की मिसाल के रूप में देवी प्रतिमा स्थापित करते हैं। उन्होंने ऑयल मिल संचालक से कहा कि वाहनों को अपलोड करने में यदि हम्माली का कोई अतिरिक्त खर्चा आएगा तो वह आयोजन समिति देगी, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हैं। लेकिन व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस उल्टे आयोजकों पर स्थान परिवर्तन के लिए दबाव बना रही है। कोतवाली टीआई केके त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ शाम 4 बजे मौके पर पहुंचे और आयोजकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी बात पर अड़े रहे और पुलिस को वापस लाैटना पड़ा। उधर मोहल्ले के लोगों ने ऑयल मिल कारोबारी पर पुलिस के माध्यम से धार्मिक आयोजन में खलल डालने के आरोप लगाए हैं। गुरुवार को आयोजन समिति के लोग कलेक्टर और एसपी को इस बारे में शिकायत करेंगे।

दमोह। शहर के पथरिया रेलवे फाटक के पास तिराहा पर देवी प्रतिमा पंडाल बनाने को लेकर विवाद की स्थिति बनने के बाद पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा।