बाल्मीकि क्लब ने एमआईसीएस को हराया
दमोह | एक्सीलेंसस्कूल के ग्राउंड में चल रही पनबेलीवाला स्मृति अंतर क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान बुधवार को बाल्मीकि और एमआईसीएस क्लब के बीच मैच हुआ। रोमांचक मुकाबले में बाल्मीकि क्लब ने एक गोल दागकर एमआईसीएच को पराजित कर दिया। निर्णायक किशन सिंह, करामत खान, दीपक सिंह, फिरोज खान थे। आयोजक सचिव ललित नायक ने बताया कि गुरुवार को सीआईसीएम और एनकेपी क्लब के बीच दोपहर 3.30 बजे से मैच होगा।