पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब घर पर ही मिलेंगी राजस्व अभिलेखों की प्रतियां : एडीएम

अब घर पर ही मिलेंगी राजस्व अभिलेखों की प्रतियां : एडीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासनकी मंशानुसार किसानों को लाभकारी बनाने के लिए किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के बीच सीधे संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से प्रदेश में 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक कृषि महोत्सव मनाया जाएगा। कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने कृषि महोत्सव की गतिविधियों में गति लाने के लिए उपसंचालक कृषि को दिशा निर्देश दिए हैं। इसी उद्देश्य को लेकर पॉलीटेक्निक कॉलेज के सभाकक्ष में कृषि विभाग के मैदानी अमले, किसान मित्र, किसान दीदी एवं आत्मा, स्वसहायता समूह सदस्यों की बैठक परिचर्चा आयोजित की गई। इस अवसर पर एडीएम मनोज सिंह ठाकुर ने कहा कि कृषि महोत्सव के दौरान कृषि क्रांति रथ प्रतिदिन तीन गांव में भ्रमण करेगा। क्षेत्र में अधिक से अधिक कृषि क्रांति रथ के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराएं साथ ही दीवार लेखन कार्य भी कराएं। इसके लिए जिला, विकासखंड और ग्राम स्तर पर क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है। उन्होंने राजस्व, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य एवं पशु शिविर क्षेत्र में लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग का अमला किसानों के घर जाकर राजस्व अभिलेखों की प्रतियां वितरण करेगा तथा पूरे जिले में कृषकों को खसरा-खतौनी का वितरण करेगा। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि नामदेव हिडाऊ,, एमएल गहरवाल, शेैलेंद्र पौराणिक सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।