पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिविल वार्ड भायजी मंदिर में 3 दिवसीय विधान का आयोजन

सिविल वार्ड भायजी मंदिर में 3 दिवसीय विधान का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविलवार्ड स्थित भायजी मंदिर में मुनिश्री विश्वयश सागर महाराज के मंगल सानिध्य एवं ब्रह. संजीव भैया कटंगी के निर्देशन में 3 दिवसीय विधान का आयोजन किया जा रहा है। सुनील वेजीटेरियन ने बताया कि 17 से 19 सितंबर तक विधान आयोजित होंगे। प्रथम दिन शांतिविधान कार्यक्रम आयोजित हुआ। रात 8 बजे से संजीव भैया के मंगल प्रवचन होंगे।

क्षमावाणीमें शामिल हुए

दमोह।कुंडलपुर कमेटी ने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री के निवास पर आयोजित क्षमावाणी पर्व में सहभागिता की। कार्यक्रम में प्रदेश के अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे। इस अवसर पर संतोष सिंघई, वीरेश सेठ, देवेंद्र बडकुल, मोनू गांगरा, सुनील वेजीटेरियन, अनिल, जितेंद्र सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।