- Hindi News
- रिजल्ट सुधरा तो शाबासी, बिगड़ा तो कार्रवाई
रिजल्ट सुधरा तो शाबासी, बिगड़ा तो कार्रवाई
बोर्डपरीक्षाओं का रिजल्ट सुधारने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट खराब होने का दोष प्राचार्यों पर मढ़ा जाता था लेकिन अब शिक्षकों की जिम्मेदारी भी तय की गई। नई गाइड लाइन में रिजल्ट 80 फीसदी से ज्यादा आया तो शिक्षकों को 8 से 10 हजार रुपए बतौर प्रोत्साहन राशि मिलेंगे और इससे कम रहा तो वेतनवृद्धि रोकी जाएगी। हाल ही में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा आदेश जारी कर जिले के हाई स्कूल हायर सेकंडरी स्कूल प्राचार्यो से जानकारी मांगी गई है।
जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं का शैक्षणिक स्तर सुधारने के लिए साल भर विशेष प्रयास किए गए। फिर भी इस पिछले सत्र में कक्षा 10वीं का रिजल्ट काफी निराशानजक रहा। हालांकि 12वीं में जिले के कई विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में जगह बनाई है। लेकिन 10वीं में एक भी छात्र टॉप टेन सूची में जगह बनाने कामयाब नहीं हो पाया। स्थिति यह रही की इस बार कक्षा दसवीं में जिले के अधिकांश स्कूलों का रिजल्ट 50 फीसदी से भी कम रहा है जो कि पिछले साल से भी 10 फीसदी कम रहा। वहीं एक दर्जन स्कूल ऐसे हैं जिनका रिजल्ट 15 फीसदी से भी कम रहा। शिक्षा विभाग द्वारा कमजोर रिजल्ट वाले स्कूल के प्राचार्यों को नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन अब तक एक भी प्राचार्य पर कार्रवाई नहीं की गई।
गौरतलब है कि पूर्व के वर्षों में जहां कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में कई साल तक अपना दबदबा बनाए रखा लेकिन पिछले दो वर्षों से रिजल्ट लगातार गिरता जा रहा है। रिजल्ट कम आने पर जिले के शासकीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता की पोल खुल गई है। अब अच्छे से अच्छा रिजल्ट देने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों को प्रोत्साहन राशि देने की योजना बनाई गई है।
शिक्षकोंको यह मिलेगी प्रोत्साहन राशि
लोकशिक्षण संचालनालय द्वारा जारी आदेश के माध्यम से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के प्रोत्साहन के लिए हाई एवं हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा 9वीं एवं 10वीं का परीक्षा परिणाम 60 प्रतिशत या 80 प्रतिशत से अधिक होने पर प्रोत्साहन राशि 8 हजार रुपए देने का प्रावधान किया गया है। इसी तरह कक्षा 11वीं एवं 12वीं में 70 प्रतिशत या 80 प्रतिशित से अधिक परिणाम देने पर 10 हजार रुपए की राशि