रानगिर तक पद यात्रा 26 से
दमोह |संघकार्यालय में बुधवार को मां हरसिद्धी सेवा मंच की ओर से हुई बैठक में पदाधिकारियों द्वारा नवरात्र पर यहां से रानगिर मंदिर तक पैदल यात्रा करने का निर्णय लिया गया। पद यात्रा 26 सितंबर को दोपहर 2 बजे बूंदाबहू मंदिर से शुरू होगी। बैठक में मंच के संरक्षक रामशंकर ताम्रकार, संयोजक मनीष सोनी, सह-संयोजक अभिषेक राय, कोषाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, व्यवस्था प्रमुख पवन रजक, प्रचार प्रमुख भरत यादव, दिलीप चौरसिया, अरुण सोनी, संजय गौतम, लालू श्रीवास्तव शामिल रहे।