पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीजी काॅलेज में हंगामा, प्राचार्य कक्ष में तोड़फोड़

पीजी काॅलेज में हंगामा, प्राचार्य कक्ष में तोड़फोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकसप्ताह पहले सीएमएचओ कार्यालय में हुई तोड़फोड़ का मामला शांत हो भी नहीं पाया था कि सोमवार को फिर ऐसी ही घटना हो गई। इस बार शासकीय पीजी काॅलेज के प्राचार्य कक्ष में घटना हुई है। इस मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगों का नाम आया है, लेकिन प्राचार्य ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राचार्य द्वारा बताए गए छात्र को चैंबर में बुलवाकर प्राचार्य से माफी मंगवाई और मामले को खत्म कर दिया। हालांकि इस घटना से काॅलेज में कुछ देर के लिए हंगामा की स्थिति बन गई। घटना के समय काॅलेज में प्राचार्य नहीं थी, इसलिए खाली चैंबर में ही उपद्रव हुआ और प्राचार्य की टेबल पर ज्ञापन रखकर छात्र नेता चले आए।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सहमंत्री राघवेंद्र सेन, जिला संयोजक महेंद्र राठौर की अगुवाई दो दर्जन से ज्यादा छात्र और परिषद कार्यकर्ता में सोमवार को शासकीय पीजी काॅलेज में व्याप्त समस्याओं के खिलाफ ज्ञापन देने पहुंचे थे। दोपहर एक बजे छात्र प्राचार्य रेवा चौधरी को ज्ञापन देने उनके कक्ष में दाखिल हुए, लेकिन उस समय प्राचार्य टीएल की बैठक में थी। प्राचार्य और स्टाफ के मौजूद नहीं होने पर छात्रों ने चैंबर के अंदर ही टेबल-कुर्सियां पलटा दीं और प्राचार्य के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद टेबल पर ही ज्ञापन रखकर परिषद के लोग वापस चले आए। प्राचार्य कक्ष में तोड़फोड़ की जानकारी लगने पर रेवा चौधरी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। टीआई केके त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार्यकर्ता जा चुके थे। प्राचार्य ने इस पूरे मामले के लिए सीधे तौर पर कालेज के ही छात्र नेता शुभम तिवारी का नाम पुलिस के सामने लिया। उस समय छात्र शुभम काॅलेज में ही था, जिसे प्राचार्य ने चौकीदार से अपने कक्ष में बुलवाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। शुभम ने इस मामले में खुद को बेकसूर बताया और प्राचार्य कक्ष में लगे सीसीटीवी के फुटेज देखने का आग्रह किया। इस पर पुलिस ने मामला शांत करा दिया।

बेकसूर छात्र को मिली सजा

कहीं कुछ गड़बड़ नहीं, सब सही है

काॅलेजमें कहीं कुछ गड़बड़ नहीं है। सब कुछ सही चल रहा है। ऐसी कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। मैं तो टीएल बैठक में थी, इस कारण थोड़ी बहुत घटना हो गई। मैं होती तो शांतिपूर्वक ज्ञापन ले लेती। दो-तीन दिन में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति हो जाएगी और