- Hindi News
- कार्यों में कसावट लाएं कर्मचारी : कलेक्टर
कार्यों में कसावट लाएं कर्मचारी : कलेक्टर
कार्यों में कसावट लाएं कर्मचारी : कलेक्टर
भास्कर संवाददाता| दमोह
जिलेकी नगरीय निकायों में सफाई, जलप्रदाय, राजस्व वसूली, अतिक्रमण, मार्ग प्रकाश व्यवस्था को सुचारू, सुव्यवस्थित करने एवं नागरिकों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह आवश्यक है कि इन कार्यों से संबंधित नगरीय निकाय के कर्मचारियों के कार्यों में कसावट लाई जाए। यह बात कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह ने जिले के सभी नगरीय निकायों में कार्यरत राजस्व एवं सफाई विभाग के अमले की समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने दमोह, हटा, पथरिया एवं तेन्दूखेडृा एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक सप्ताह संबंधित नगर पालिका-परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित करें तथा वसूली के लिए लक्ष्य, लक्ष्य की पूर्ति प्रस्तावित करें।
इसके अलावा अतिक्रमणों पर रोकथाम, सफाई व्यवस्था, कचरे का समय से उठाया जाना, नाला, नालियों की सफाई, मलेरिया आदि बीमारियों की रोकथाम, बेहतर सड़क प्रकाश व्यवस्था, सुचारू जलप्रदाय, अग्नि शमन व्यवस्था एवं नगर विकास, सौन्दर्यीकरण के लिए किए जा रहें कार्यो की प्रगति की समीक्षा करें।
साथ ही बैठक कार्यवाही के विवरण एवं प्रगति से उन्हें प्रत्येक टीएल बैठक में अवगत कराएं।