सदस्यता अभियान के तहत बैठक आज
तेंदूखेड़ा| भाजपामंडल की प्राथमिक सदस्यता अभियान के तहत शनिवार को पूर्व विधायक के निवास पर दोपहर 12 बजे से बैठक आयोजित की जा रही है जिसमें मंडल के तहत आने वाले प्रत्येक ग्रामों में होने वाली भाजपा की प्राथमिक सदस्यता के प्रभारी शामिल होंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष ठाकुर परम सिंह ने बताया है कि बैठक में गांव के प्रत्येक घरों में भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाया जाना है जिसके लिए मंडल के पदाधिकारी तथा ग्राम केंद्र प्रभारियों के बीच नीति तैयार की जाएगी। भाजपा का हर एक युवक तथा गणमान्य नागरिक भाजपा का सदस्य होना आवश्यक है इसके लिए प्रदेश के द्वारा जारी मुहिम के तहत योजना तैयार की गई है। जिसके तहत प्रत्येक घर का सदस्य भाजपा का ही प्राथमिक सदस्य बनाया जाएगा। भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने मंडल के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
पैसोंके लेनदेन पर मारपीट- पटेरा।गांव के पुराना बाजार निवासी सुनील उर्फ गुड्डू पिता नत्थूलाल जैन (35) पर गांव के ही ऋषभ कुमार जैन ने पैसों के लेनदेन के विवाद पर ठंडे से मारपीट कर दी। पीड़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
रासुकाका मामला दर्ज- दमोह।कोतवाली पुलिस ने वीरू उर्फ वीरेंद्र पिता निरातप सिंह ठाकुर (23) निवासी आर्शीवाद गार्डन के पास को शासकीय आदेशों की अवहेलना करने पर रासुका अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।