- Hindi News
- संसद में गूंजा नौरादेही चीता अभ्यारण्य का मामला
संसद में गूंजा नौरादेही चीता अभ्यारण्य का मामला
दमोह|संसद केशून्यकाल में दमोह लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रहलाद पटैल ने नौरादेही चीता अभ्यारण्य के विस्थापितों की समस्या को रखा। उन्होंने कहा कि नौरादेही चीता अभ्यारण्य के कारण उनके संसदीय क्षेत्र के लगभग 23 गांव विस्थापन की कगार पर हैं। जिससे आगामी समय में उनके पास रहने को छत होगी पेट की भूख मिटाने के लिए खेतिहर जमीन। दोनों ही उनसे छीन लिए जाएंगे। सांसद श्री पटेल ने संसद को अवगत कराया कि अभ्यारण्य में किसानों की करीब 1500 हेक्टेयर जमीन रही है। जिससे गरीब किसानों के भूमिहीन होने की समस्या पैदा हो गई है। जमीन के एवज में प्रत्येक परिवार दिया जाने वाला 10 लाख रुपए का मुआवजा भी पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों को जमीन के बदले जमीन देने की कोई व्यवस्था भी नहीं है, क्योंकि इस क्षेत्र में कहीं भी खाली जमीन नहीं है। जहां पर उन गरीब किसान विस्थापितों को बसाया जा सके। श्री पटेल ने संसद में वन एवं पर्यावरण मंत्री से मांग की कि गरीब किसानों को उचित मुआवजे के साथ अन्य स्थान पर खेती के बदले खेती की जमीन दी जाए।