पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपराधों से बचने दी जानकारी

अपराधों से बचने दी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह : महिलासशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित समेकित बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत दमोह के विभिन्न स्कूलों में कार्यशाला आयोजित की जा रही हे। शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय में इसी विषय पर कार्यशाला रखी गई। जिसमें जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री संजीव कुमार मिश्रा ने छात्र छात्राओं को लैंगिक अपराधों से बचने एवं अपने संरक्षण के लिए सुझाव दिए। इस दौरान प्रत्येक कक्षाओं में छात्र छात्राओं को प्रोजेक्टर के द्वारा वीडियो क्लिपों द्वारा एक्ट की बारीकियों को समझाया गया। कार्यशाला में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सुधीर विद्यार्थी, अनंतराम कुर्मी, बाल संरक्षण योजना दमोह सामाजिक कार्यकर्ता दीपेंद्र विश्वकर्मा, अमित श्रीवास्तव मौजूद रहे।