पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिकायत मिलने पर किराना दुकान की चैकिंग

शिकायत मिलने पर किराना दुकान की चैकिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत शहर में दुकानों पर कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार अहिरवाल ने शहर में बाराद्वारी स्थित मेसर्स विनोद स्टोर प्रो. मुकेश कुमार जैन की कनफेक्सनरी की दुकान का निरीक्षण किया। परिसर के निरीक्षण के दौरान विक्रेता को परिसर में केवल अच्छी किस्म के खाद्य पदार्थ का विक्रय करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परिसर में खाद्य रजिस्ट्रेशन को परिसर में स्पष्ट रुप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। इस प्रतिष्ठान में विक्रय किए जा रहे मंच वेफर चाकलेट का नमूना जांच के लिए लिया गया है। जनशिकायत के आधार पर सीएमएचओ डाॅ. ओपी गौतम के निर्देश पर इंदिरा कालोनी स्थित जैन किराना स्टोर प्रो. विजय जैन की किराना की दुकान का निरीक्षण किया गया। प्रतिष्ठान से खराब बिस्किट का विक्रय करने की शिकायत मिली थी। उक्त दुकान से कोकोनट क्रंच बिस्किट का नमूना जांच के लिए लिया गया है। परिसर के निरीक्षण के दौरान परिसर में केवल अच्छी किस्म के खाद्य पदार्थ का विक्रय करने के निर्देश दिए गए। खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला,भोपाल की जांच रिपोर्ट में अगर खाद्य नमूना निर्धारित स्तर का नहीं पाया जाता है तो संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

कार्रवाईजारी रहेगी

सीएमएचओडॉ. गौतम ने बताया कि शिकायतों के आधार पर तत्काल मिलावट करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही के दौरान पवन रैकवार सहायक के रुप में मौजूद थे। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।