पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इलाज पूरा किए बिना ही जिला अस्पताल से निकाल दिया

इलाज पूरा किए बिना ही जिला अस्पताल से निकाल दिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रेनसे गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हुए 15 साल के एक किशोर को तीन माह पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से किशोर का जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। लेकिन शनिवार को यहां के डाक्टर ने घायल अप्पू को बाहर कर दिया। परेशान अप्पू को कुछ लोग तरस खाकर उसके घर भेजने का प्रयास कर रहे हैं।

कोलकाता के आंदूल जिला हावड़ा निवासी अप्पू पिता अब्दुल(15) करीब तीन महीने पहले जिले की सीमा में ट्रेन से गिरकर घायल हो गया था। अप्पू का एक हाथ टूट गया था और शरीर में भी गंभीर चोटें आई थी। अप्पू को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती करा दिया गया था। इसके बाद से उसका इलाज किया गया। अप्पू के टूटे हुए हाथ का ऑपरेशन होना है, लेकिन अब तक उसका आपरेशन नहीं हो पाया। घायल अप्पू के लिए इलाज और भोजन की व्यवस्था करा रहे राजेश चौबे, हनीफ खान, शरद अग्रवाल, नितिन तिवारी ने बताया कि डाक्टर से आपरेशन के लिए कई बार कहा गया, लेकिन उसका इलाज नहीं किया गया। अब डाक्टर ने शनिवार को अप्पू को बाहर कर दिया है।

उन्होंने बताया कि अप्पू मानसिक रूप से कमजोर है और कोलकाता का निवासी होने के कारण उसकी भाषा समझने में भी दिक्कत रही है। हनीफ ने बताया कि अप्पू के परिजनों का पता कर लिया है। अब वे लोग उसे उसके गांव भेजने की व्यवस्था कर रहे हैं। लेकिन उसके पहले उसके हाथ का इलाज यदि हो जाता तो ज्यादा अच्छा रहता। इसीलिए ही वे अप्पू को जिला अस्पताल में रोके रखे हैं।

इलाजहो चुका है

इसबारे में सीएमएचओ डॉ. ओपी गौतम का कहना है कि घायल अप्पू का इलाज हो चुका है और एक महीने पहले ही उसकी छुट्टी कर दी गई थी। अब इलाज का क्या मामला है इस बारे में जानकारी लेता हूं।

इस किशोर को जिला अस्पताल प्रबंधन ने इलाज देने से मना कर दिया है।