स्कूलों में बनाए जाएंगे शौचालय
दमोह| स्वच्छभारत अभियान के तहत जनभागीदारी के माध्यम से स्कूलों में शौचालय बनवाए जाएंगे। इसके लिए हाल ही में राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा शिक्षा विभाग को पत्र जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि सरकारी स्कूलों में शौचालयों की आवश्यकता पूर्ति के लिए अपने क्षेत्र के सांसद, विधायक से सहयोग लिया जाए। साथ ही नगरीय निकाय शिक्षा उपकर, आदिम जाति कल्याण विभाग, मंडी बोर्ड, कर्मकार मंडल, स्थानीय पीएसयू एवं जनभागीदारी से इस कार्य को हर हाल में 15 अगस्त तक पूर्ण कराया जाए।