पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंच चुनाव में धांधली का आरोप, ज्ञापन दिया

सरपंच चुनाव में धांधली का आरोप, ज्ञापन दिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हारे प्रत्याशियों ने कलेक्टर से जताई मतगणना में गड़बड़ी की आशंका

दमोह|बटियागढ़ब्लाॅक के बेलखेड़ी ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। चुनाव में हारे प्रत्याशियों ने एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपकर जांच कराने की मांग की है। ग्राम पंचायत के राजेश देवलिया, साेवरन सिंह सहित अन्य लोगों ने कलेक्टर को दिए ज्ञापन में कहा है कि ग्राम पंचायत में पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। 5 फरवरी को मतदान हुआ था जिसकी मतगणना भी हो गई है। मतदान केंद्रों पर केंद्रों पर ही मतगणना होना थी लेकिन एक ही केंद्र की गणना होने के बाद रूप किशोरी की जीत के लिए नारेबाजी होने लगी थी। मतगणना के बाद मत पत्र क्रमांक 031757 बेलखेड़ी स्कूल के पीछे एक बच्चे को पड़ा मिला, बच्चे ने मतपत्र गांव के बाबू सिंह को दिया बाबू सिंह ने इसकी जानकारी हारे प्रत्याशियों को दी। प्रत्याशियों ने इस मतपत्र की जांच कराने की मांग की है। मत पत्र में पीठासीन अधिकारी की सील साइन भी थे।