अतिक्रमण की चपेट में सरकारी स्कूल
संभाग का एकमात्र उर्दू हायर सेकंडरी स्कूल के बाजू से आधा दर्जन लोगों ने अतिक्रमण कर मकान बना लिए हैं। इसके साथ ही स्कूल के चारों ओर कई अवैध दूध डेयरियां भी संचालित हैं। इन अतिक्रमणकारियों द्वारा दरगाह की बाउंड्री पर भी अतिक्रमण कर रखा है। स्कूल प्रबंधन एवं दरगाह कमेटी एवं द्वारा जिला प्रशासन को करीब दर्जनों बार अतिक्रमण हटाने आवेदन दिया गया लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं की गई। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि उन्होंने प्रशासन को 26 दिसंबर 2013 को इस संबंध में आवेदन दिया गया। इसके बाद 4 जनवरी 2014 को, 24 जनवरी एवं 27 अगस्त 2014 को भी ज्ञापन दिया गया। वहीं दरगाह कमेटी के उपाध्यक्ष श्मसुद्दीन कुरैशी ने बताया कि कमेटी द्वारा 12 दिसंबर 2014 को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इसके बावजूद भी आज तक अतिक्रमण हटाने कोई पहल नहीं की गई। छात्रा असलम, मुर्शिद ने बताया कि अतिक्रमणकारियों द्वारा शौचालय स्कूल की दीवार के बाजू से ही बनाए गए हैं। इनकी गंदगी स्कूल के बाजू से ही बहती है। इससे स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं शिक्षक दिनभर दुर्गंध से परेशान हैं। गौरतलब है कि मुस्लिम समाज द्वारा उर्दू स्कूल के लिए शासन को 1.45 एकड़ जमीन दान में दी गई है। उसी जमीन पर एक साल पहले ही जिले का पहला सर्वसुविधायुक्त स्कूल भवन बनाया गया है। लेकिन स्कूल के चारों ओर अतिक्रमण के कारण छात्र-छात्राओं की प्रभाई प्रभावित हो रही है। इस संबंध में स्कूल प्राचार्य आरएस राजपूत का कहना है कि यदि प्रशासन यहां से अतिक्रमण हटाकर बाउंड्रीवाल बनवा दे तो छात्रों को काफी सहूलियत हो जाएगी।
डीईओ एसके नेमा का कहना है िक स्कूल के आसपास अतिक्रमण करने वाले लोगों को कई बार समझाइश दी गई। इसके बाद भी उनके द्वारा उनके द्वारा अतिक्रमण कर लिया जाता है। अब जल्द ही वह कलेक्टर से इस संबंध में चर्चा कर सख्ती से अतिक्रमण हटवाने का आग्रह करेंगे। अतिक्रमण हटने के बाद बाउंड्रीवाॅल बनाई जाएगी। दिखवाताहूं: सीएमओसुधीर सिंह का कहना है कि शिवाजी उर्दू स्कूल में अतिक्रमण के संबंंध में मुझे जानकारी नहीं है। मैं कल ही दिखवाता हूं। पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
शिवाजी स्कूल: बन गया है भैंसों का तबेला
उर्दू हायर सेकंडरी स्कूल: बाउंड्री पर कब्जा
उर्दू हायर सेकंडरी स्कूल परिसर के पास अवैध दूध डेयरियां संचालित हैं।