पंचायत चुनाव की मतगणना कल होगी
दमोह| त्रि-स्तरीयपंचायत चुनाव के दूसरे चरण की शेष मतगणना 9 फरवरी को होगी। 5 फरवरी को दमोह ब्लाक बटियागढ़ ब्लाॅक की पंचायतों में चुनाव हुए थे। इनमें से अधिकांश ग्राम पंचायतों में पोलिंग बूथों पर ही मतगणना हो गई थी। दमोह ब्लाॅक की 14 बटियागढ़ की 9 ग्राम पंचायतों की मतगणना होना है। जिला मुख्यालय पर शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई।