अरंडी के बीज खाने से चार बच्चे भर्ती
दमोह | पटेराथाना क्षेत्र के इमलिया गांव निवासी चार बच्चे अरंडी के बीज खाने से बीमार पड़ गए। बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार अनिल पिता मुन्ना (10), अजय पिता बाबू सिंह (8), सच्चू (7) एवं अभय पिता धन सिंह सोनी (7) ने स्कूल से लौटते समय अरंडी के बीज खा लिए थे।