पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिता का आडिशन हुआ

प्रतियोगिता का आडिशन हुआ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दमोह | स्थानीयतहसील ग्राउंड पर 16 फरवरी से शुरू होने बुंदेली दमोह महोत्सव में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए आडिशन शुरू हो गया है। शनिवार को अंबेडकर चौक मानसभवन में बुंदेली दमोह महोत्सव में होने वाले नित्यश्री प्रतियोगिता का आडीशन हुआ। जिसमें प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। 16 से शुरू होने वाला बुंदेली दमोह महोत्सव 25 फरवरी तक चलेगा। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएगी। इसके लिए अलग-अलग आडीशन होंगे। शनिवार को आडीशन में बड़ी संख्या में बच्चों सहित युवा प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान बुंदेली गौरव न्यास के पदाधिकारियों, सदस्यों सहित दर्शकों की मौजूदगी रही। तहसील ग्राउंड पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां पंडाल, शेड आदि लगने लगे हैं। दस दिनों तक शहर में महोत्सव की धूम रहेगी।