नसबंदी शिविर में 32 ऑपरेशन हुए
दमोह। जिला अस्पताल में प्रत्येक शनिवार को नसबंदी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शनिवार को नसबंदी शिविर में ऑपरेशन के लिए 28 महिलाओं के रजिस्ट्रेशन किए गए थे। इनमें से 5 महिलाएं के रजिस्ट्रेशन निरस्त हो गए। शहर क्षेत्र की 9 महिलाओं एवं ग्रामीण क्षेत्र की 23 महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन शिविर में किए गए। ठंड कम होने के कारण शिविर में महिलाओं की खासी भीड़ देखी जा रही है लेकिन शासन की गाइड लाइन के तहत जिला अस्पताल में एक निर्धारित सीमा से ज्यादा नसबंदी ऑपरेशन नहीं किए जा रहे है। इससे अधिकांश महिलाओं को जिला अस्पताल में आने के बाद पंजीयन नहीं होने पर अलगे सप्ताह आने को कहा जाता है। भीड़ बढऩे से यहां अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलती हैं।
हालांकि शनिवार को व्यवस्थाएं कम ही नजर आईं।