- Hindi News
- जजों और वकीलों का स्वास्थ्य जांचने पहुंची मेडिकल टीम
जजों और वकीलों का स्वास्थ्य जांचने पहुंची मेडिकल टीम
जिला अदालत में लगे स्वास्थ्य शिविर में 400 लोगों ने कराया परीक्षण
भास्करसंवाददाता। दमोह
जिलान्यायालय परिसर में शनिवार को विधिक सहायता की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से शिविर का शुभारंभ किया गया। शाम 4 बजे तक चले इससे शिविर में कोर्ट के सभी न्यायाधीशों, वकीलों, न्यायालयीन कर्मचारियों सहित कई पक्षकारों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। डाक्टरों की टीम ने स्मार्ट मोबाइल फोन पर शरीर की जांच वाले मोबाइल एप्स से भी टच स्क्रिन पर अंगूठा रखवाकर परीक्षण किया। इसके अलावा शिविर में ब्लड, शुगर, वीपी, मलेरिया सहित अन्य जांचें की गई एवं आवश्यक निशुल्क दवाएं भी वितरित की गई। इस दौरान डीजे बीके श्रीवास्तव, सीजेएम अशोक गुप्ता, एडीजे, आरपी सिंह, एडीजे संजीव पांडे, न्यायाधीश राममनोहर दांगी, वरुण शर्मा, शिवानी शर्मा, बीना खल्को, निधि जैन, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज, संघ के सभी सदस्यों एवं पक्षकारों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान जिला विधिक सहायता अधिकारी ब्रजेश पटेल, न्यायालय स्टॉफ सहित सीएमएचओ डॉ. ओपी गौतम, डॉ. प्रहलाद पटेल मौजूद थे।
दमोह। कोर्ट परिसर में विविध साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जज, वकील डॉक्टरों की मौजूदगी रही।