स्वाइनफ्लू को लेकर प्रशासन नहीं गंभीर
दमोह | जिलेमें स्वाइनफ्लू को लेकर नगर पालिका द्वारा कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। शहर के अनेक वार्ड ऐसे हैं जहां पर सुअर घरों के आसपास विचरण करते देखे जा सकते हैं। लेकिन इन्हें बाहर करने कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। गौरतलब हो कि स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश भर के जिलों को सतर्क किया गया है। इसके बावजूद भी दमोह जिले में अब तक तो स्वाइनफ्लू को लेकर कोई कंट्रोल रूम गठित किया गया है और ही सुअरों को शहर से बाहर किया गया है।