पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल और मकानों के सामने भरा नालियों का गंदा पानी, छात्र परेशान

स्कूल और मकानों के सामने भरा नालियों का गंदा पानी, छात्र परेशान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन यह अभियान केवल सड़कों तक ही सीमित हैं। वार्डों के अंदर, गलियों, खाली पड़े मैदानाें में गंदगी, कचरे के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। शहर के सिविल वार्ड क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी का आलम हैं। केएन गर्ल्स कॉलेज के सामने आदर्श स्कूल जाने वाले मार्ग पर खाली पड़े मैदान में लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी भर रहा है। यहां नालियों का निर्माण तो कराया गया है लेकिन पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं हैं। पानी निकासी नहीं होने से मैदान में गंदा पानी जमा हाे रहा है।

वार्ड के ब्रजेश, अन्नू शर्मा, लल्लू रैकवार, गिरजाशंकर, उमाकांत ने बताया कि उनके वार्ड में लंबे समय से नालियों का गंदा पानी मैदान में जमा हो रहा है। गंदे पानी में मच्छर, कीड़े पनप रहे हैं इससे लोगों को संक्रमण का खतरा है। गंदे पानी की दुर्गंध से लोगों को परेशानी हो रही है। पास में स्कूली बच्चों को भी गंदगी, कीचड़ से परेशानी होती है। मैदान में पानी भरने से मोहल्ले के बच्चें यहां खेल भी नहीं पाते हैं। साथ ही जल स्त्रोतों में भी गंदा पानी रिस रहा है। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड जो नालियां बनाई गई हैं उनके पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है इस कारण सारा पानी मैदान में लोगों के घरों के सामने भरता है। लोगों ने पानी निकासी की व्यवस्था कराने एवं गंदगी को साफ कराने की मांग की है।

सिविल वार्ड 4 में नालियों का गंदा पानी मैदान में जमा हो रहा है।