पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लैंप लाइटिंग सेरेमनी कार्यक्रम हुआ

लैंप लाइटिंग सेरेमनी कार्यक्रम हुआ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंट्रल इंडिया क्रिश्चियन मिशन के क्रिश्चियन मेडीकल एंड ट्रेनिंग सेंटर द्वारा संचालित कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम छात्र छात्राओं का लैंप लाइटिंग सेरेमनी समारोह हुआ। साथही अंतिम वर्ष का ग्रेजुएशन समारोह भी मनाया गया। संस्था के निर्देशक डॉ. अजललाल ने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से कहा हमारा यह उद्देश्य है कि सच्चाई से पढ़ाई करें। समर्पण से सेवा करें और प्रेम, दया, क्षमा और अनुग्रह का व्यवहार करें। कार्यक्रम के अंतर्गत डाॅ. इंदुलाल एवं प्राचार्य प्रशंसा कुमार के द्वारा लैंप लाइटिंग सेरेमनी कराई गई। कार्यक्रम का संचालन ज्याेति जूडा ने किया। प्राचार्य ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं की वार्षिक गतिविधियों के आधार पर मिस फ्लोरेंस नाइटेंलिंग अवार्ड रियाज खान एवं शैरेल डेविड को प्रदान किया गया। बेस्ट आउटगोइंग स्टूडेंड अवार्ड मिस विंसेंट एवं मिस्टर वैभव के प्रदान किया गया। बेस्ट एकेडमिक स्टूडेंड अवार्ड गौरव एवं अनीशा को मिला। प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को वाइस प्रिंसिपल श्वेता ग्रिकसन ने पीड़ित मानवता की सेवा के लिए शपथ दिलाई।

सीआईसीएम में ग्रेजुएशन एवं लैंप लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।