पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवोदय विद्यालय के लिए 3697 छात्रों ने दी परीक्षा

नवोदय विद्यालय के लिए 3697 छात्रों ने दी परीक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हटा|नवोदय विद्यालयमें प्रवेश के लिए शनिवार को एमएलबी एवं एक्सीलेंस स्कूल में परीक्षा आयोजित की गई। दोनों स्कूल में मिलाकर कुल 890 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल रहे। परीक्षा के दौरान काफी अव्यवस्थाएं रहीं हैं। जिससे परीक्षार्थियों को काफी परेशानी हुई।

दूसरी ओर मीडियाकर्मियों को भी नवोदय विद्यालय के स्टाफ द्वारा एमएलबी स्कूल में बनाए गए परीक्षा सेंटर में बदसलूकी की गई और उन्हें परीक्षा हाल में जाने से वंचित रखा गया। दूसरी ओर बच्चों के अभिभावक परीक्षा हाल के आसपास नजर आए। स्कूल कैपंस में नकल कराने वाले बिचौलियों का जमघट लगा रहा। जिन्हें बाहर करने के लिए तो नवोदय विद्यालय के स्टाफ ने जहमत उठाई और ही मौके पर तैनात पुलिस स्टाफ ने। जिसके कारण परीक्षा में काफी अव्यवस्था रही। एमएलबी स्कूल में बने परीक्षा सेंटर के केंद्र प्रभारी एलएस ठाकुर ने बताया कि नवाेदय प्रवेश के लिए हटा में दो सेंटर बनाए गए। शहर क्षेत्र के सेंटर में 401 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा के दौरान 7 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। एक्सीलेंस स्कूल में 489 छात्र छात्राओं की परीक्षा बीस कमरों में परीक्षा संपन्न कराई गई।

पथरियामें 511 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

पथरिया| नगरके शासकीय एक्सीलेंस स्कूल एवं कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न स्कूलों के 511 विद्यार्थी शामिल रहे। प्राचार्य एसएन हसन ने बताया कि परीक्षा में पथरिया एक्सीलेंस स्कूल में कुल 403 एवं कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में 156 विद्यार्थी शामिल रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हुई।

दमोह। एक्सीलेंस स्कूल में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा देते बच्चे।

भास्कर संवाददाता|दमोह

जवाहरनवोदय विद्यालय हटा में प्रवेश पाने के लिए जिला के विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था। शनिवार को हुई प्रवेश परीक्षा के लिए जिले भर के 3800 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3697 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। इसके लिए जिला के विभिन्न स्कूलों में 11 केंद्र बनाए गए थे। जानकारी के अनुसार इस प्रवेश परीक्षा के तहत हटा स्थित नवोदय विद्यालय के लिए चयन किया जाता है।

केंद्र सरकार के बेहतर स्कूलों में से एक हटा के जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रतिवर्ष छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। जिसके तहत शनिवार को प्रवेश परीक्षा के लिए छात्रों ने परीक्षा दी। छात्र विजय पटेल, अनुराग दुबे, सत्यम विश्वकर्मा, आयुष ने बताया कि पेपर सरल थे लेकिन कुछ तार्किक प्रश्न इतने कठिन थे कि उन्हें हल करने में पसीना छूट गया। गणित सामान्य ज्ञान सरल था लेकिन अन्य विषय के प्रश्न काफी कठिन थे।

इनस्कूलों में हुई परीक्षा

नवोदयविद्यालय परीक्षा जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालय पर मौजूद एक्सीलेंस स्कूल सहित एमएलबी दमोह, एमएलबी हटा, कन्या स्कूल पथरिया में आयोजित की गई। जिसमें एमएलबी स्कूल हटा में 401 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं एक्सीलेंस हटा में 489, एक्सीलेंस स्कूल पटेरा में 438, एक्सीलेंस बटियागढ़ में 414, एक्सीलेंस पथरिया में 403, कन्या हाईस्कूल पथरिया में 156, एक्सीलेंस दमोह में 372, एमएलबी दमोह में 378, एक्सीलेंस स्कूल जबेरा में 231, कन्या हाईस्कूल जबेरा में 151 एवं एक्सीलेंस स्कूल तेंदूखेड़ा में 264 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। सभी सेंटरों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। गौरतलब हो कि हटा स्थित नवोदय विद्यालय पूर्ण आवासीय विद्यालय है। यहां कक्षा छटवीं से बारहवीं तक के छात्रों को विषय विशेषज्ञों द्वारा ऐसी शिक्षा दी जाती है ताकि वह आगे जाकर विशेष दक्षता प्राप्त कर सकें।